कोरोना से अब घबराने की जरुरत नहीं, भारत में बेअसर होगा कोविड-19

कोरोना से अब घबराने की जरुरत नहीं, भारत में बेअसर होगा कोविड-19

सेहतराग टीम

लॉकडाउन और कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी के बीच भारत वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। चीन,इटली,स्पेन,ईरान के बाद अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर देखा जा रहा है। इसलिए हमारे देश में सरकारे कमर कस ली है और धरती के भगवान भी इससे लड़ने के लिए जी जान से कोशिश करना शुरु कर दिए है। इस बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर आई है। भारत में कोरोना वायरस को लेकर एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण न्यूटिशन रिपोर्ट किया गया है। इसके कारण कोरोना वायरस कुछ कमजोर हो गया है। 2016 में पद्मभूषण से सम्मानित और एशियाई गैस्ट्रोएंटोलॉजिस्ट सोसायटी के अध्यक्ष रहे डॉ. डी नागेश्वर राव ने राहतभरी खबर दी है। डॉ. राव ने बताया कि भारत में कोरोना के जीनोम स्ट्रक्चर के म्यूटेशन हुआ है। यह म्यूटेशन इस वायरस के एस-प्रोटिन कि चिपकने की क्षमता को कम करता है। इसका मतलब कि अब कोरोना के स्पाइक उस कदर शक्तिशाली नहीं रह गए है जिस तरह चीन में थे।

पढ़ें- कोविड-19 : योग है तो बल है

इटली में हुए नकारात्मक म्यूटेशन

इस समय कोरोना वायरस का सबसे घातक रुप इटली में दिख रहा है, जहां मृतकों की संख्या 11 हजारा छुने को बेताब है। इटली में कोरोना वायरस के जेनेटिक मटेरियल में तीन म्यूटेशन हुए। तीनों म्यूटेशन काफी खतरनाक थे और यही कोरोना वायरस को और भी घातक बना दिया।

ज्यादा गर्मी देगी राहत

सोशल मीडिया पर काफी पहले से ही दावा किया जा रहा था कि गर्मी से कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा। इस बारें में डॉ. राव ने बताया कि अमेरिका स्थित एमआइटी में इसका पुख्ता जांच हुई है। 32 डिग्री सेल्सियस तक यह आराम से सक्रिय रहता है। शुरुआती जांच के बाद संकेत मिले है कि इससे ज्यादा तापमान कोरोना के लिए घातक हो सकता है। हमें मई का इंतजार करना चाहिए, जब देश का तापमान औसतन 35 से लेकर 40 तक रहता है। तब तक सावधानी रखें।

 

इसे भी पढ़ें-

Special Report: कोविड-19 के साथ ही बढ़ सकता है पानी और स्वच्छता का संकट

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।